क्यों रद्द किया गया मैनचेस्टर टेस्ट मैच? BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया खुलासा

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया. मैच के रद्द होने के पीछे कई तर​ह की दलीलें दी जा रही हैं. इंग्लिश मीडिया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और लंदन में रवि शास्त्री के बुक लॉन्च समारोह को जिम्मेदार मान रहा है.

Advertisement
Saurav Ganguly Saurav Ganguly

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST
  • गांगुली बोले- खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था
  • 'फिजियो के संक्रमित होने के बाद खिलाड़ी घबरा गए थे'

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया. मैच के रद्द होने के पीछे कई तर​ह की दलीलें दी जा रही हैं. इंग्लिश मीडिया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और लंदन में रवि शास्त्री के बुक लॉन्च समारोह को जिम्मेदार मान रहा है. लेकिन शास्त्री ने इस पूरे मामले पर रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इससे इनकार कर दिया. 

Advertisement

शास्त्री ने कहा, 'पूरा यूके (United Kingdom) ओपन है, वहां पर कोई पाबंदी नहीं है. पहले टेस्ट से ही कुछ भी हो सकता था.' इस बीच BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी बयान दिया है. गांगुली ने भारत और इंग्लैंड के बीच रद्द हुए पांचवें टेस्ट मैच के पीछे की असली वजह बताई है.

गांगुली ने 'द टेलीग्राफ' के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था और इसी वजह से सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को रद्द किया गया. 

सौरव गांगुली ने कहा, 'खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था, लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते. फिजियो योगेश परमार खिलाड़ियों के संपर्क में थे. नितिन पटेल के आइसोलेशन में जाने के बाद वह ही एक फिजियो बचे थे. योगेश खिलाड़ियों का मसाज करते थे, जो उनके रोजमर्रा जीवन का हिस्सा था. खिलाड़ियों को जब मालूम पड़ा कि योगेश को कोरोना हो गया तो वे घबरा गए थे. उन्हें डर था कि कहीं वे भी ना संक्रमित हो जाएं. बबल में रहना आसान नहीं है. आपको उनकी (खिलाड़ियों) भावनाओं का सम्मान करना होगा.'

Advertisement

'मैच रद्द होने से ईसीबी को काफी नुकसान हुआ'

सौरव गांगुली ने आगे कहा कि टेस्ट मैच रद्द होने से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को काफी नुकसान हुआ है. चीजों को थोड़ा शांत होने दें, फिर हम निर्णय ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि रद्द किया गया मैच जब भी यह अगले साल आयोजित किया जाता है, तो केवल टेस्ट मैच होना चाहिए क्योंकि अब यह सीरीज और ज्यादा नहीं चल सकती.  

बीसीसीआई प्रमुख ने कहा कि हमने ईसीबी को कुछ और समय लेने का विकल्प दिया है. मैं 22 सितंबर को लंदन जा रहा हूं. एक बात स्पष्ट कर दें कि मैचों को स्थगित करना आसान नहीं होता है. मुझे नहीं लगता कि आगे ऐसा होगा. 

जानकारी के लिए बता दें कि चौथे टेस्ट से पहले लंदन के एक पांच सितारा होटल में हुए एक समारोह में रवि शास्त्री की बुक लॉन्च हुई थी. उस समारोह के बाद शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल पॉजिटिव पाए गए थे. 

वहीं, पांचवां टेस्ट शुरू होने के एक दिन पहले भारतीय टीम के सहायक फिजियो योगेश परमार भी पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद भारतीय टीम ने टेस्ट मैच नहीं खेलने का फैसला किया. 

ये भी पढ़ें

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »