IND vs AFG 2nd ODI: कप्तान शुभमन ग‍िल ने यशस्वी जायसवाल के लिए लखनऊ में दी 'कुर्बानी', फ‍िर हो गया ब्लंडर

IND vs AFG 2nd ODI:भारत और अफगान‍िस्तान के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कप्तान शुभमन ग‍िल ने यशस्वी जायसवाल जायसवाल के लिए दर‍ियाद‍िली द‍िखाई.

Advertisement
IND vs AFG 2nd ODI: यशस्वी के लिए शुभमन गिल ने छोड़ी ओपनिंग, फिर सस्ते में हुए आउट (Photo: AFP) IND vs AFG 2nd ODI: यशस्वी के लिए शुभमन गिल ने छोड़ी ओपनिंग, फिर सस्ते में हुए आउट (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

लखनऊ में भारत और अफगान‍िस्तान की टीमों के बीच दूसरा वनडे बुधवार (17 जून) को खेला गया. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में तो बदलाव हुआ ही, वहीं भारतीय टीम का बैट‍िंग ऑर्डर भी बदल गया. खास बात  यह रही कि इस मैच में रोहित शर्मा के ओपन‍िंग पार्टनर के तौर पर तब्दीली देखने को मिली. 

शुभमन ग‍िल की जगह मुकाबले में रोहित के ओपन‍िंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल रहे. हालांकि जायसवाल मुकाबले में कोई कमाल नहीं कर सके और 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर मोहम्मद सलीम साफी की गेंद पर नांगेयालिया खारोटी को  कैच थमा बैठे. 

Advertisement

यशस्वी जायसवाल की वनडे फॉर्मेट में वापसी वाला यह मुकाबला था, इससे पहले वो भारतीय टीम के लिए आख‍िरी वनडे 6 द‍िसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में खेले थे. जहां उन्होंने नाबाद 116 रन जड़े थे. 

तो भारतीय टीम में द‍िख रही फ्लेक्स‍िब‍िल‍िटी
खास बात तो यह रही कि शुभमन ग‍िल ने धर्मशाला वनडे में 84 रनों की नाबाद पारी बतौर ओपनर खेली थी, इसके बावजूद उन्होंने लखनऊ में अपने बैट‍िंग ऑर्डर (ओपनर) की कुर्बानी दी और यशस्वी जायसवाल को मौका द‍िया.यह बात द‍िखाती है कि भारतीय टीम की बैट‍िंग लाइनअप में फ्लेकस‍िबिल‍िटी है. यहां ध्यान रहे कप्तान ग‍िल 14 वनडे पार‍ियों के बाद तीसरे नंबर पर खेलने के लिए उतरे थे. वो इस मुकाबले से पहले आख‍िरी बार नंबर 3 पर 6 फरवरी 2025 को नागपुर में खेलने उतरे थे. 

Advertisement

लखनऊ ODI में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

लखनऊ ODI में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम साफी और बिलाल सामी
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »