वर्ल्ड कप T20 के रंग में रंगा गूगल डूडल

टी20 विश्‍वकप का खुमार सर्च इंजन गूगल पर भी साफ नजर आ रहा है. गूगल ने अपने डूडल को टी20 विश्‍वकप को डेडिकेट किया है.

Advertisement
गूगल ने डूडल से किया टी20 विश्‍वकप का स्वागत गूगल ने डूडल से किया टी20 विश्‍वकप का स्वागत

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

मंगलवार से शुरू होने वाले टी20 विश्‍वकप का खुमार क्रिकेट दीवानों पर चढ़ चुका है. इसी के चलते सोमवार को सर्च इंजन गूगल ने भी अपने डूडल को टी20 विश्‍वकप को डेडिकेट किया है.

मंगलवार आठ मार्च से भारत में शुरू हो रहा 3 अप्रैल तक चलेगा और इसके लिए फैन्‍स के साथ गूगल डूडल भी तैयार है और गूगल सर्च इंजन खोलते ही इस पर टी20 विश्‍वकप का डूडल नजर आ रहा है. यह डूडल की एक तस्‍वीर दिखाता है जो दर्शकों से भरा हुआ है वहीं दो टीमें मैच खेल रहीं हैं.

Advertisement

इसे क्लिक करने पर यह यूजर को तुरंत शेड्यूल पर रिडायरेक्‍ट कर देता है. देश के 7 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाने वाले मैचों में कुल 16 टीमें हिस्‍सा ले रहीं हैं. पहले दिन जिंबाब्वे का मुकाबला होंग कोंग से और स्कॉटलैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement