ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 जून (रविवार) को वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के लिए वह खुद को जिम्मेदार मानती हैं और उन्हें लगता है कि वह कप्तान के तौर पर असफल रही हैं.
ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 98 रन ही बना सकी. जवाब में वेस्टइंडीज ने 23 गेंदें शेष रहते 16.1 ओवरों में 5 विकेट से मैच जीत लिया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली पांच विकेट से हार वाले मैच में 13 वाइड समेत 23 एक्स्ट्रा देने के अलावा श्रीलंका उन मौकों का भी फायदा नहीं उठा पाई जो उन्हें मिले थे. इस हार के साथ श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.
यह भी पढ़ें: महिला टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका से 6 विकेट से हारा भारत, मारिजान कैप की तूफानी पारी पड़ी भारी
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने माना कि टीम बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. श्रीलंका अब ग्रुप में काफी नीचे पहुंच गई है.
अटापट्टू ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की और उन्हें इससे ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना चाहिए था. उन्होंने कहा कि अगर वह इससे ज्यादा जिम्मेदारी से खेलती, तो यह मैच जीत सकते थे. इसलिए उन्हें इसका अफसोस है.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अटापट्टू ने कहा, 'यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मुझे लगता है कि मैंने राष्ट्रीय टीम के लिए लगभग 18 साल खेला, लेकिन मैं कभी भी टीम को विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी. भले ही निजी तौर पर मैंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर मैं विफल रही हूं. मेरे हिसाब से यह एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा दर्द है. अब मुझे उस दर्द के साथ रहना होगा.'
श्रीलंका के 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 पॉइंट्स हैं और अंक तालिका में 5वें पायदान पर है. श्रीलंका का मौजूदा रन रेट -1.913 है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क