IPL: सैम कुरेन बोले- पता ही नहीं चला कि मैंने हैट्रिक पूरी की है

कुरेन को इस साल पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा. वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए.

Advertisement
सैम कुरेन (फाइल) सैम कुरेन (फाइल)

aajtak.in

  • मोहाली,
  • 02 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है.

कुरेन को इस साल पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा. वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए. शर्मा ने 2009 में 22 साल की उम्र में डेक्कन चार्जर्स के लिए इंडियंस के लिए खिलाफ यह कमाल किया था.

Advertisement

कुरेन ने कहा,‘मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला. जब हम मैच जीते, तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है. मुझे पता ही नहीं था.’ दिल्ली को 21 गेंदों में 23 रन चाहिए थे और उसके सात विकेट बाकी थे, लेकिन कुरेन ने मैच का पासा पलट दिया.

कुरेन ने कहा ,‘अश्विन ने मुझे बताया कि क्या करना है. रियान हैरिस थर्डमैन पर खड़े थे. स्थानीय बल्लेबाजों के मामले में मुझे खिलाड़ियों से पूछना पड़ता है कि वह कहां मारेगा. शमी ने दो बेहतरीन ओवर फेंके थे, जिसका फायदा मिला.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »