गुस्से में लगा तुक्का...और OUT! इस खिलाड़ी ने किया क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीबोगरीब RUN OUT

DPL 2026 में न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रन आउट किया है. गुस्से में मारी गई किक सीधे स्टंप्स से टकराई और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.

Advertisement
DPL 2026 में हिम्मत सिंह ने किया सबसे अनोखा रन आउट (Photo: Instagram/DPL/Screengrab) DPL 2026 में हिम्मत सिंह ने किया सबसे अनोखा रन आउट (Photo: Instagram/DPL/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में 4 अगस्त (मंगलवार) को न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने एक ऐसा रन आउट किया, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब पलों में गिना जा रहा है. आखिरी गेंद पर हुआ यह ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

15 ओवर के मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन चाहिए था. बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेला और दोनों रन के लिए दौड़ पड़े. गेंद हिम्मत सिंह के पास थी और उनके पास बल्लेबाज को आसानी से रन आउट करने का मौका था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पहले दिखाई आंखें, इस बार...', दिग्वेश राठी ने अब ऐसे लिया नीतीश राणा से 'बदला', VIDEO

लेकिन हिम्मत सिंह से गेंद उठाने में चूक हो गई. इस आसान मौके के छूटते ही उन्होंने गुस्से में गेंद को पैर से किक मार दी. हैरानी की बात यह रही कि गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से जा टकराई.

यह भी पढ़ें: WTC की राह आसान नहीं! श्रीलंका दौरे से पहले भारत को मिला बड़ा अलर्ट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह

तब तक बल्लेबाज प्रथम सलूजा अपनी क्रीज तक नहीं पहुंच पाए थे और रन आउट हो गए. इस विकेट के साथ मैच टाई हो गया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया.

इस अनोखे रन आउट को देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान हो गएं. हालांकि सुपर ओवर में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बाजी मार ली, लेकिन हिम्मत सिंह का यह अनोखा रन आउट पूरे मैच का सबसे वायरल पल बन गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर फैन्स इसे क्रिकेट के सबसे किस्मत वाले रन आउट में से एक बता रहे हैं और इस रन आउट वाले वायरल वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »