IPL फाइनल हारकर गुजरात टाइटन्स के साथ हादसा, बीच सड़क धुआं-धुआं हुई टीम बस, मचा हड़कंप

IPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब होटल लौट रही टीम बस में शॉर्ट सर्किट के कारण खराबी आ गई. बस के अंदर धुआं फैलने के बाद सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर टीम को होटल पहुंचाया गया.

Advertisement
4. GT टीम बस में शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों और स्टाफ को बीच रास्ते कराया गया सुरक्षित बाहर (Photo: PTI/Screengrab) 4. GT टीम बस में शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों और स्टाफ को बीच रास्ते कराया गया सुरक्षित बाहर (Photo: PTI/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 फाइनल में रव‍िवार को मिली हार के बाद गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक बड़ा हादसा टल गया. टीम को लेकर होटल लौट रही बस में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन बीच रास्ते खराब हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ को तुरंत बस से बाहर निकालना पड़ा.

पीटीआई की र‍िपोर्ट के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद अंदर धुआं फैलने लगा. स्थिति को देखते हुए टीम प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: IPL Final 2026: चेज मास्टर कोहली का कमाल, रसिक-भुवी की धार, RCB ने ऐसे लिखी आईपीएल फाइनल में जीत की कहानी

Advertisement

घटना के बाद पूरी टीम कुछ समय तक सड़क किनारे इंतजार करती रही. बाद में दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल पहुंचाया गया.

यह घटना गुजरात टाइटन्स के लिए पहले से ही निराशाजनक दिन के अंत में सामने आई. रविवार को खेले गए IPL 2026 फाइनल में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ गुजरात का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया.
यह भी पढ़ें: 'मैं अब दूध नहीं पीता, फ‍िटनेस जरूरी', ऑरेंज कैप जीतकर वैभव सूर्यवंशी ने बताया सफलता का मंत्र, बोले- हर मैच एक जैसा नहीं खेल सकते

फाइनल से पहले भी गुजरात टाइटन्स का यात्रा कार्यक्रम काफी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहा. टीम ने 27 मई को धर्मशाला से मुल्लांपुर का सफर तय किया था, जहां 29 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेला गया.

Advertisement

इसके बाद 30 मई को अहमदाबाद लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन मुल्लांपुर में खराब मौसम के कारण टीम की उड़ान काफी देर तक प्रभावित रही. लगातार देरी के बाद गुजरात टाइटन्स का दल शनिवार देर शाम अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद पहुंच सका था.

ऐसे में फाइनल में हार और फिर टीम बस में आई तकनीकी खराबी ने गुजरात टाइटन्स के लिए मुश्किलों से भरे एक लंबे और थकाऊ अभियान का निराशाजनक अंत कर दिया. हालांकि सबसे राहत भरी बात यह रही कि बस में धुआं फैलने के बावजूद सभी खिलाड़ी और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित रहे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »