इंग्लिश क्रिकेटरों को मिलेगा बांग्लादेश नहीं जाने का विकल्प

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुलासा किया है कि अगर बांग्लादेश में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है तो उनके देश के खिलाड़ियों को इस साल होने वाले इस दौरे से हटने की स्वीकृति दी जाएगी.

Advertisement
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुलासा किया है कि अगर बांग्लादेश में सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है तो उनके देश के खिलाड़ियों को इस साल होने वाले इस दौरे से हटने की स्वीकृति दी जाएगी.

इयोन मॉर्गन, टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक और टीम के सदस्य इस मामले पर चर्चा के लिए गुरुवार को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा निदेशक रेग डिकासन से मिलेंगे.

Advertisement

इस्लामिक स्टेट समूह ने पिछले महीने ढाका में आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें नौ इतालवी नागरिकों सहित 20 बंधक मारे गए थे. ऑस्ट्रेलिया पहले भी सीनियर और अंडर-19 टीमों के बांग्लादेश के दौरे रद्द कर चुका है.

ब्रिटिश मीडिया ने मोर्गन के हवाले से कहा, ‘वे दोनों दौरों (बांग्लादेश और भारत) के निष्कर्ष की जानकारी हमें देंगे और हम इस बारे में बात करेंगे.’ इंग्लैंड को भारत रवाना होने से पहले अक्टूबर और नवंबर में बांग्लादेश में तीन वनडे और दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »