फाफ डु प्लेसिस को मिली साउथ अफ्रीका के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी

ओटिस गिब्सन को हेड कोच बनाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहली बार बांग्लादेश से सामना होगा...

Advertisement
फाफ डु प्लेसिस फाफ डु प्लेसिस

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

एबी डिविलियर्स के वनडे की कप्तानी से हटने के बाद फाफ डु प्लेसिस को दक्षिण अफ्रीका के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है. वह बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर में तीन वनडे मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी करेंगे. ओटिस गिब्सन को हेड कोच बनाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहली बार बांग्लादेश से सामना होगा.

दरअसल, इंग्लैंड के असफल दौरे (चैंपियंस ट्रॉफी भी) के बाद से डिविलियर्स निशाने पर थे. आखिरकार उन्होंने पिछले महीने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. डिविलियर्स की गैरमौजूदगी में वनडे की कप्तानी कर चुके डु प्लेसिस को पहले से ही टेस्ट और टी-20 में टीम की कमान हासिल है.

Advertisement

डिविलियर्स ने 103 वनडे में द. अफ्रीका की कप्तानी की. जिनमें से 59 मैचों में जीते, जबकि 39 में उन्हें हार मिली. डु प्लेसिस की बात करें, तो उन्होंने गैरनियमित कप्तान के तौर पर 9 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है. उनकी कप्तानी की तारीफ मिल चुकी है. फिलहाल 33 साल के डु प्लेसिस पाकिस्तान में संभाल रहे हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »