बेस्ट फिनिशर! धोनी ने विराट को पीछे छोड़ बनाया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

धोनी ने पल्लेकेल वनडे में भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) के साथ नाबाद 100 रन की साझेदारी कर श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली. धोनी 45 रन बनाकर नाबाद रहे.

Advertisement
विराट-धोनी विराट-धोनी

विश्व मोहन मिश्र

  • पल्लेकेल,
  • 25 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया का बेस्ट फिनिशर क्यों कहा जाता है. धोनी ने पल्लेकेल वनडे में भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 100 रन की साझेदारी कर श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली. जिसमें धोनी 45 रन बनाकर नाबाद रहे.

इसके साथ ही धोनी ने वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वनडे में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए धोनी के बैटिंग एवरेज की बात की जाए, तो धोनी अब सबसे आगे हैं. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत

(कम से कम 1000 रन बनाने वाले)

99.16 : महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

97.68 : विराट कोहली (भारत)

86.25 : माइकल बेवन (ऑस्ट्रेलिया)

84.66 : एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका)

81.25 :जो रूट (इंग्लैंड)

उधर, लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है. श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेल वनडे में उन्होंने एकबार फिर नॉट आउट रहते टीम को जिताया. इससे उन्होंने अपने रिकॉर्ड को और पुख्ता कर लिया.

लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में सबसे ज्यादा बार NOT OUT

 39 : महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

 33 : जोंटी रोड्स (द. अफ्रीका)

 32 : इंजमाम उल हक (पाक)

 31 : रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

 30 : मो. अजहरुद्दीन (भारत)

 30 : जैक कैलिस (द. अफ्रीका)

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement