इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम मोड़ पर है और 3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. चौथे स्थान के लिए 5 टीमों के बीच घमासान जारी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुके हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का रहने वाला है. अगर आज (गुरुवार) का मैच चेन्नई हारी तो वह बाहर.हो जाएगी.
सीएसके 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है. चेन्नई का मौजूदा नेट रनरेट (-0.016) है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने आखिरी 2 मैच लगातार हार चुका है. और वहीं गुजरात गुजरात टाइटन्स (GT) 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. गुजरात ये मैच जीतकर टॉप-2 में बने रहना चाहेगा.
सीएसके के लिए इस आईपीएल सीजन में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 13 मैचों में 166.20 की स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज ने 13 मैचों में 10.23 की इकोनॉमी से 20 विकेट लिए हैं.
5 बार की आईपीएल चैम्पियन पर इस सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करी है.
कैसा है 14 अंकों का समीकरण?
चेन्नई सुपर किंग्स अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है.
प्लेऑफ के पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए इन सभी शर्तों का एक साथ पूरा होना जरूरी है.
- CSK को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटन्स को हराना होगा.
- चेन्नई को यह भी उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बचे हुए मुकाबले हार जाएं, ताकि टॉप-3 टीमों के अलावा कोई भी टीम 14 अंकों तक न पहुंचे.
- अगर कई टीमें 14 अंकों पर बराबरी पर रहती हैं, तो प्लेऑफ का आखिरी स्थान नेट रनरेट से तय होगा. इस स्थिति में सीएसके की सीधी टक्कर दिल्ली कपिटल्स से होगी.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क