CSK में पुराने धुरंधरों की वापसी! एल्बी मोर्कल और मोहित शर्मा की एंट्री, क्या इस बार बनेगी सबसे खतरनाक टीम?

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम को फिर से चैम्पियन बनाने के लिए मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए टीम में बड़े बदलाव किए हैं. टीम की तरफ से पूर्व पर्पल कैप विनर मोहित शर्मा को नया बॉलिंग कोच और एल्बी मोर्कल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है.

Advertisement
फ्लेमिंग के जाते ही बदली टीम. (PHOTO: Reuters) फ्लेमिंग के जाते ही बदली टीम. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. 16 सालों तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद नए मुख्य कोच जहीर खान के हाथों में कमान सौंपी गई थी. 

अब जहीर खान की अगुवाई में चेन्नई ने अपने दो सबसे भरोसेमंद और पुराने खिलाड़ियों को वापस टीम में शामिल किया है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एल्बी  मोर्कल और भारत के पूर्व पर्पल कैप विजेता तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की बतौर असिस्टेंट कोच घर वापसी हुई है. 

Advertisement

चेपॉक स्टेडियम के मैदान पर कई यादगार लम्हें देने वाले एल्बी मोर्कल और मोहित शर्मा का सीएसके के साथ बहुत ही पुराना और इमोशनल रिश्ता रहा है.  साल 2008 (आईपीएल के पहले सीजन) से लेकर 2013 तक मोर्कल सीएसके की रीढ़ की हड्डी रहे थे. 

साल 2010 और 2011 की चैम्पियन टीम का अहम हिस्सा रहे मोर्कल ने चेन्नई के लिए 78 मैचों में 827 रन बनाए और 76 विकेट चटकाए थे. एसए20 में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स को कोचिंग देने के बाद अब वह सीधे सीएसके के डगआउट में नजर आएंगे.

साल 2013 में सीएसके से डेब्यू करने के बाद 2014 में अपनी घातक स्लोअर गेंदों के दम पर पर्पल कैप जीतने वाले मोहित शर्मा भी अब यलो आर्मी को निखारते दिखेंगे. दिसंबर 2025 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहित ने चेन्नई के लिए 48 मैचों में 58 विकेट लिए थे.

Advertisement

फ्लेमिंग के जाते ही बदली टीम

स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद सीएसके ने अपने लंबे समय से चले आ रहे बैकरूम स्टाफ को पूरी तरह नया रूप दिया है.

माइक हसी (बैटिंग कोच) और एरिफ सिमंस (बॉलिंग कोच) जैसे दिग्गजों के विदा होने के बाद जहीर खान को अपनी पसंद का कोचिंग स्टाफ चुनने की पूरी छूट दी गई थी. हालांकि, पिछले सीजन से फील्डिंग कोच जेम्स फॉस्टर और श्रीधरन श्रीराम अपने पद पर बने रहेंगे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »