न्यूजीलैंड टीम में लौटा ये धुरंधर, IND सीरीज के बाद संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी

बीजे वॉटलिंग के लिए यह न्यूजीलैंड की टीम के साथ एक नई भूमिका जरूर है, लेकिन वह उस ड्रेसिंग रूम को अच्छी तरह जानते हैं. अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह ल्यूक रोंची से जिम्मेदारी संभालेंगे. वॉटलिंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे.

Advertisement
बीजे वॉटलिंग न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच बनेंगे, शानदार रहा करियर. (Photo: PTI) बीजे वॉटलिंग न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच बनेंगे, शानदार रहा करियर. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने अपनी मेन्स टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग को टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है. वह मौजूदा बैटिंग कोच ल्यूक रोंची की जगह लेंगे. रोंची भारत के खिलाफ दिसंबर की शुरुआत में खत्म होने वाली टेस्ट सीरीज तक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

41 साल के बीजे वॉटलिंग 16 नवंबर से टीम के साथ जुड़कर ल्यूक रोंची के साथ काम शुरू करेंगे. यह ट्रांजिशन पीरियड होगा, जिसके बाद वह न्यूजीलैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पूरी तरह बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे. न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

Advertisement

बीजे वॉटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 75 टेस्ट, 28 ओडीआई और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर कुल 4401 रन बनाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में वॉटलिंग ने 8 शतक और 24 अर्धशतक जड़े. वॉटलिंग का इंटरनेशनल करियर भले 2021 में खत्म हो गया हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका अनुभव काफी लंबा रहा है.

उन्होंने न्यूजीलैंड, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और डरहम के लिए कुल 178 फर्स्ट क्लास मैच खेले. इस दौरान बीजे वॉटलिंग ने 18 शतकों की मदद से 10034 रन बनाए. विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 450 कैच भी दर्ज हैं. यही अनुभव अब वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के साथ साझा करेंगे.

कोच के तौर पर भी खासा अनुभव
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीजे वॉटलिंग ने कोचिंग को अपना अगला करियर बनाया. वह वेलिंगटन फायरबर्ड्स और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के साथ काम कर चुके हैं. नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के मुख्य कोच के तौर पर उनका कार्यकाल खास तौर पर सफल रहा. उनकी कोचिंग में टीम ने 2024-25 में प्लंकेट शील्ड और 2025-26 में सुपर स्मैश का खिताब जीता. इसी हालिया सफलता को देखते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उन्हें नेशनल टीम की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है.

Advertisement

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बीजे वॉटलिंग ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम के साथ दोबारा जुड़ना उनके लिए बेहद खास अवसर है. वॉटलिंग ने पिछले कुछ वर्षों में टीम और सपोर्ट स्टाफ की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब इस विश्वस्तरीय टीम में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ हाई परफॉर्मेंस ऑफिसर डैरिल गिब्सन ने भी वॉटलिंग की नियुक्ति का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वॉटलिंग ने हाल के वर्षों में कोच के रूप में खुद को साबित किया है और टीम के कई मौजूदा खिलाड़ियों के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं. न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टॉम लैथम ने भी वॉटलिंग की वापसी का स्वागत किया. लैथम के मुताबिक वॉटलिंग ने अपने खेल के दिनों में ब्लैक कैप्स पहचान को पूरी तरह से अपनाया था, मैदान पर उनका जुनून, मेहनत और प्रतिबद्धता अब उनकी कोचिंग में भी नजर आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »