वैभव सूर्यवंशी की तरह बिहार के अनमोल ने खेली तूफानी पारी! 86 गेंद पर कूटे 184 रन, सहवाग-द्रविड़ के बेटे भी छाए

बिहार से आने वाले एक युवा बल्लेबाज ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में बल्ले से तहलका मचा दिया है. ताबड़तोड़ अंदाज में 184 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद फैन्स अब इस बल्लेबाज की तुलना वैभव सूर्यवंशी से कर रहे हैं.

Advertisement
बिहार के लाल ने किया कमाल. (PHOTO: Getty/X) बिहार के लाल ने किया कमाल. (PHOTO: Getty/X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

घरेलू क्रिकेट में इन दिनों एक के बाद एक युवा खिलाड़ी अपनी तूफानी पारियों से तहलका मचा रहे हैं. हाल ही में विनू मांकड़ ट्रॉफी के दौरान बिहार अंडर-19 टीम के एक और चमकते सितारे अनमोल कुमार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान खींच लिया है. 

बिहार के पटना से आने वाले अनमोल ने हरियाणा के खिलाफ मैच में महज़ 86 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 184 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल डाली. इस दौरान अनमोल ने मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बरसात कर दी.

Advertisement

उन्होंने अपनी इस पारी में 18 गगनचुंबी छक्के और 11 शानदार चौके जड़े. अनमोल के इस तूफान के दम पर बिहार की टीम ने 46.1 ओवरों में 325 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में हरियाणा की टीम 288 रन ही बना सकी.

वीजेडी (VJD) मेथड से बिहार ने यह मुकाबला 18 रनों से अपने नाम कर लिया. उनकी इस पारी की तुलना अब विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंदाज से भी की जा रही है. वैभव के बाद अनमोल भी आने वाले समय में आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- शेफाली वर्मा ने काटा गदर! स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना? 

अनमोल की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. जरूरत है तो बस ऐसे गुमनाम हीरों को सही जगह मिलने की जहां से उन्हें पहचान मिल सके. अगर अनमोल का यह शानदार प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उनका नाम बड़े स्तर पर गूंजेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बल्ले से आग उगल रहे रिंकू सिंह, फिर भी टीम इंडिया से पत्ता साफ? आखिर क्यों बार-बार किया जा रहा है नजरअंदाज! 

सहवाग और द्रविड़ के बेटे भी छाए

हाल ही में महान भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 143 गेंदों पर 173 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में राहुल द्रविड के छोटे बेटे अन्वय द्रविड ने भी कर्नाटक के लिए 100 गेंदों पर 151 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »