IND vs NZ Kanpur Test: टीम इंडिया के लिए हलाल मीट..? जानें BCCI ने किया दिया जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट के लिए डाइट प्लान बनाया है. जिसमें बीफ और पोर्क नहीं खाने को कहा गया, अब इस मामले में बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का बयान आया. जानिए क्या कहा...

Advertisement
Team India (@BCCI) Team India (@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से टी20 सीरीज में हराया
  • अब पहला टेस्ट कानपुर में 25 नवंबर से होगा
  • अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में होगा पहला टेस्ट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. अब दोनों टीमों को 25 नवंबर से टेस्ट सीरीज भी खेलना है. इसी बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए एक डाइट प्लान तैयार किया है. इसी के मुताबिक खिलाड़ियों को चलना होगा.

Advertisement

इस डाइट प्लान में कहा गया था कि भारतीय खिलाड़ी देश में प्रतिबंधित मांस बीफ (गाय का मांस) और पोर्क (सुअर का मांस) नहीं खा सकते. प्लान के मुताबिक, खिलाड़ियों को सिर्फ हलाल मीट खाने की ही अनुमति है. हालांकि अब इस डाइट प्लान पर बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का जवाब भी आया है.

धूमल ने रिपोर्ट को अफवाह बताया

अरुण धूमल ने कहा कि भारतीय बोर्ड ने खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ के लिए इस तरह का कोई डाइट प्लान तैयार नहीं किया है. वे आजाद हैं. अपने मन के मुताबिक, कुछ भी खा सकते हैं. धूमल ने कहा कि यह सच नहीं है. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को क्या खाना है और क्या नहीं, इस बारे में बोर्ड ने कोई आदेश नहीं दिया है. यह सिर्फ अफवाह हैं. 

सोशल मीडिया पर कुछ ने सपोर्ट किया, कुछ नाराज दिखे

Advertisement

हाल ही में जब यह डाइट प्लान की रिपोर्ट वायरल हुई थी, तब सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ  ‘#BCCI_Promotes_Halal’ ट्रेंड होने लगा था. फैंस अपने रिएक्शन देने लगे थे. कुछ बोर्ड के फैसले से खुश थे, तो कुछ नाराज भी दिखे थे. 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »