पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रचा इतिहास, इमरान खान-मिस्बाह उल हक के खास क्लब में एंट्री, अब 2 बड़े रिकॉर्ड निशाने पर

बाबर आजम बतौर कप्तान अपने 150वें मैच को यादगार बनाना चाहेंगे. पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान पर सीरीज बचाने का दबाव है. अगर बाबर बल्ले से बड़ी पारी खेलते हैं और टीम को जीत दिलाने में सफल रहते हैं, तो यह मुकाबला उनके करियर के सबसे यादगार मैचों में शामिल हो जाएगा.

Advertisement
बाबर आजम ने बतौर कप्तान नया मुकाम हासिल किया है. (Photo: Reuters) बाबर आजम ने बतौर कप्तान नया मुकाम हासिल किया है. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • पोर्ट ऑफ स्पेन,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 2 अगस्त (रविवार) से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में शुरू हुआ. पाकिस्तानी टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है. ऐसे में इस मुकाबले में जीत हासिल करने पर ही वो सीरीज को बराबर कर पाएगी. सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से पराजित किया था.

Advertisement

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बाबर पाकिस्तान के लिए 150 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में बाबर पाकिस्तान के दो महान कप्तानों इमरान खान और मिस्बाह उल हक के खास क्लब में शामिल हो गए. इमरान खान ने 187 और मिस्बाह उल हक ने 151 मैचों में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की थी.

शान मसूद के कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम ने एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान संभाली है. हालांकि उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत जीत के साथ नहीं हो सकी थी क्योंकि पाकिस्तान को सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में दूसरा टेस्ट बाबर के लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं, बल्कि टीम की वापसी का भी बड़ा मौका है.

Advertisement

बाबर की कप्तानी में PAK ने कितने मैच जीते?
साल 2019 में पाकिस्तान की पहली बार कमान संभालने वाले बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व किया है. उन्होंने अब तक 85 टी20 इंटरनेशनल, 43 वनडे इंटरनेशनल और 22 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का नेतृत्व किया है. इस दौरान बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने 84 मुकाबले जीते.
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान से छीनी जीत... रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया, ऋषि धवन-सुबोथ भाटी बने जीत के हीरो

कप्तानी के साथ-साथ बाबर आज का बल्ला भी लगातार रन उगलता रहा है. उन्होंने बतौर कप्तान अब तक पाकिस्तान के लिए 6820 रन बनाए हैं. अगर इस टेस्ट में उनके बल्ले से 180 रन और निकलते हैं तो वह बतौर कप्तन 7,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे. इतना ही नहीं, पाकिस्तान के लिए कप्तान के तौर सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से भी वह ज्यादा दूर नहीं हैं. इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें अभी 393 रन और बनाने हैं.
यह भी पढ़ें: 'उम्र नहीं, रन और फिटनेस देखो...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप खेलने के सपोर्ट में उतरा ये पाकिस्तानी दिग्गज

बाबर आजम की कप्तानी मे पाकिस्तान ने कई यादगार जीतें दर्ज कीं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन के चलते उनकी कप्तानी लगातार सवालों के घेरे में रही. इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने समय-समय पर कप्तानी में बदलाव भी किए. इसके बावजूद उनके आंकड़े बताते हैं कि बाबर पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं और बल्लेबाजी में उनका योगदान भी लगातार शानदार रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »