न्यूजीलैंड की निगाहें एक और उलटफेर पर, ऑस्ट्रेलिया चुनौती के लिए तैयार

वर्ल्ड टी20 के पहले मैच में मेजबान और प्रबल दावेदार भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को आईसीसी वर्ल्ड टी20 में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ‘ट्रांस तस्मानी’ प्रतिद्वंद्विता शुरू करेगी और उसकी निगाहें एक और उलटफेर करने पर लगी होंगी.

Advertisement
धर्मशाला में होने वाले इस मैच में बारिश के होने की आशंका जताई जा रही है धर्मशाला में होने वाले इस मैच में बारिश के होने की आशंका जताई जा रही है

अभिजीत श्रीवास्तव

  • धर्मशाला,
  • 17 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

वर्ल्ड टी20 के पहले मैच में मेजबान और प्रबल दावेदार भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को आईसीसी वर्ल्ड टी20 में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ‘ट्रांस तस्मानी’ प्रतिद्वंद्विता शुरू करेगी और उसकी निगाहें एक और उलटफेर करने पर लगी होंगी. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हैं.

Advertisement

के बल्लेबाजों को पहले मैच में काफी मुश्किलें पेश आई थी लेकिन गेंदबाजों ने उन्हें मैच में वापस ला दिया. ईश सोढ़ी, मिशेल सैंटनर और नाथन मैकलम की स्पिन तिकड़ी ने नौ विकेट हासिल कर 126 रन के छोटे से लक्ष्य का अच्छा बचाव किया. किवी टीम ने भारत पर 47 रन की जीत दर्ज कर बेहतरीन उदाहरण पेश किया. अगर एचपीसीए स्टेडियम की पिच टर्न लेती है तो न्यूजीलैंड के कप्तान इसी स्पिन तिकड़ी को बरकरार रखेंगे, उन्होंने भारत के खिलाफ तेज गेंदबाजों टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को बाहर कर साहसिक फैसला लिया था.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच से न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने अभ्यास मैचों में जो टर्न हासिल किया था, उससे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैरान हो गए थे और अनुभवी आल राउंडर शेन वाटसन ने इसे ‘अवर्ल्डसनीय’ करार किया था.

Advertisement

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा ही अजेय टीम रही है, विशेषकर बड़े टूर्नामेंट जैसे वर्ल्ड कप में. वे भी ग्रुप दो के इस सुपर 10 मुकाबले के दौरान मिले मौकों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेंगे.

रिकॉर्ड 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें 2005 में शुरुआती अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के बाद सिर्फ चार बार ही आमने सामने हुई हैं और ऑस्ट्रेलिया के बाहर कभी भी एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं. न्यूजीलैंड ने पिछले मुकाबले में 2010 में सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी लेकिन इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने बाकी मुकाबलों में बाजी मारी है. क्योंकि हाल में उन्होंने टी20 सफलता का स्वाद नहीं मिला है तो ऑस्ट्रेलिया मानसिक रूप से मनोबल बढ़ाने के लिए अपनी पिछले साल की वर्ल्ड कप फाइनल की जीत का इस्तेमाल करना चाहेगा.

अगर ऑस्ट्रेलिया के पास प्रेरणा लेने के लिए 50 ओवर की वर्ल्ड कप जीत है तो न्यूजीलैंड के पास वनडे सीरीज है जिसमें उसने कंगारू टीम को 2-1 से शिकस्त दी थी.

ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में शुरुआत के बाद केवल सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अपने लाइन अप में काफी फेरबदल के बाद ही मैच में उतरे हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान काफी छंटनी के बाद भी वे अपने सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश की तलाश में है.

Advertisement


ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत से खेलना है जबकि न्यूजीलैंड के मुकाबले पाकिस्तान और बांग्लादेश से बाकी हैं.

टीमें इस प्रकार हैं:
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, ल्यूक रोंची, रॉस टेलर, कोलिन मुनरो, मिशेल सैंटर, नाथन मैकलम, ग्रांट इलियट, मिशेल मैकलेनाघन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, कोरी एंडरसन.

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एशटन एगर, नाथन कोल्टर-नील, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर नेविल, एंड्रयू टाई, शेन वाटसन, एडम जाम्पा.

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement