अर्शदीप सिंह पर ICC लेगी एक्शन? फाइनल में दिखाया था गुस्सा, कीवी बल्लेबाज को मारी थी गेंद

अर्शदीप सिंह ने खिताबी मुकाबले की समाप्ति के बाद कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल से माफी मांग ली थी. डेरिल मिचेल ने उनकी माफी स्वीकार भी कर ली. इसके बावजूद आईसीसी इस घटना की समीक्षा कर सकती है और अर्शदीप सिंह पर एक्शन हो सकता है.

Advertisement
अर्शदीप सिंह पर आईसीसी एक्शन ले सकती है. (Photo: Getty) अर्शदीप सिंह पर आईसीसी एक्शन ले सकती है. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया. रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 96 रनों से जीत हासिल की. भारतीय टीम रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही. इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 के संस्करण में भी खिताब अपने नाम किया था. भारत ऐसी पहली टीम  है, जिसने बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीता है. साथ ही पहली बार किसी टीम ने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता.

Advertisement

इस शानदार जीत के बीच टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सुर्खियों में हैं. खिताबी मुकाबले के दौरान की गई एक हरकत के कारण अब उनके खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है, फाइनल में अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर के दौरान गेंद को आक्रामक अंदाज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंक दिया था. यह थ्रो सीधे मिचेल के कंधे पर जा लगा, जिसके बाद मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया.

गेंद लगने के बाद डेरिल मिचेल काफी नाराज दिखे और उन्होंने तुरंत अंपायर से शिकायत भी की. दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ती देख भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करना पड़ा और उन्होंने स्थिति को संभाला. इस घटना को लेकर अर्शदीप सिंह पर ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के तहत नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है. इसके अनुसार किसी बल्लेबाज या खिलाड़ी की ओर खतरनाक तरीके से गेंद या अन्य उपकरण फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: मिचेल को क्यों फेंककर मारी गेंद, भारत की महाजीत के बाद अर्शदीप ने खोला राज, VIDEO

देखा जाए तो ऐसे मामले लेवल-1 के दायरे में आते हैं. अब अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का अधिकतम 50 जुर्माना लग सकता है और उनके खाते में 1 या 2 डिमेरिट जोड़े जा सकते हैं. अगर किसी खिलाड़ी के खाते में पिछले 24 महीनों में खाते में चार डिमेरिंट पॉइंट्स हो जाते हैं. तो उस पर एक टेस्ट मैच या दो व्हाइट बॉल मैचों का बैन लगता है.

हालांकि मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने खेल भावना दिखाते हुए डेरिल मिचेल से माफी मांग ली. मिचेल ने भी उनकी माफी स्वीकार कर ली, लेकिन इसके बावजूद आईसीसी इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर सकती है.

ऐसा ही एक मामला पिछले साल अक्टूबर में देखने को मिला था. तब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 जुर्माना लगाया था, जबकि उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट दिए थे. सील्स ने भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर गेंद फेंकी थी. अब सबकी नजरें ICC के फैसले पर टिकी हैं कि क्या टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इस विवादित मोमेंट के लिए अर्शदीप सिंह पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement