वरमाला के समय अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को लगाया गले, पापा सचिन ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक एक-दूजे के हो गए हैं. अर्जुन-सानिया की शादी मुंबई में एक भव्य समारोह में सम्पन्न हुई. अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं.

Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग रचाई शादी. (Photo: ITG) अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग रचाई शादी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च (गुरुवार) को विवाह बंधन में बंध गए. अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ एक भव्य समारोह में शादी रचाई. शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, मित्र और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन वरमाला के समय अपनी पत्नी को गले से लगा रहे हैं, वहीं सचिन वर-वधू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

कार्यक्रम बेहद शानदार और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी पहचान बना रहे हैं. अब अर्जुन के जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत पर फैन्स और क्रिकेट जगत की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई. सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. वह Mr Paws Pet Spa & Store की फाउंडर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर सेवाएं प्रदान करता है.

बिजनेस की दुनिया में कदम रखने से पहले सानिया चंडोक ने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया. इसके अलावा उन्होंने Worldwide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी हासिल किया है, जो उनके पेट केयर बिजनेस से जुड़ी विशेषज्ञता को मजबूत करता है.

Advertisement

सानिया की फैमिली का करोंड़ों का बिजनेस
सानिया चंडोक एक प्रभावशाली घई फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में फैला हुआ है. घई फैमिली मुंबई के प्रतिष्ठित इंटर कॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल से जुड़ी है और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery (ब्रुकलिन क्रीमरी) की मालिक भी है.

26 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. 26 साल के अर्जुन का प्रदर्शन संतुलित रहा है. अर्जुन ने 24 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 38.03 की औसत से 52 विकेट झटके हैं. वहीं अर्जुन ने फर्स्ट क्लास मैचों में 20.75 की औसत से 685 रन बनाए हैं, जो उन्हें निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज साबित करता है.

24 लिस्ट-ए मैचों में अर्जुन तेंदुलकर के नाम 26 विकेट (42.65 औसत) दर्ज हैं. लिस्ट-ए में उन्होंने 14.54 की औसत से 160 रन बनाए हैं. अर्जुन ने 29 टी20 मुकाबलों में 22.97 के एवरेज से 35 विकेट चटकाए हैं. टी20 क्रिकेट में उन्होंने 13.50 के एवरेज से 189 रन भी जोड़े हैं. बाएं हाथ के ऑलराउंडर अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का पार्ट होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement