कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा. आमतौर पर शांत रहने वाले रहाणे इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी आक्रामक नजर आए.
लगातार दूसरी हार के बाद जब उनसे उनके स्ट्राइक रेट, ओपनिंग रोल और बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि आलोचक बिना मैच देखे ही राय बना रहे हैं.
रहाणे ने कहा- 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर में से एक है. जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वो शायद मैच नहीं देख रहे या उनके खिलाफ कोई एजेंडा है. उन्हें मुझे खेलते देखना पसंद नहीं है.
दरअसल, आंकड़े भी रहाणे के दावे को पूरी तरह खारिज नहीं करते. 2023 से पावरप्ले (ओवर 1-6) में उनका स्ट्राइक रेट 167.78 है, जो इस दौरान कम से कम 300 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर है. इस सूची में ट्रेविस हेड (187.98), अभिषेक शर्मा (176.56) और फिल साल्ट (173.8) उनसे आगे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल उनसे ठीक नीचे हैं.
हालांकि, मिडिल ओवर्स (7-15) में स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी सामने आती है, जहां उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 114.02 रह जाता है. यही कारण है कि उनके अप्रोच पर लगातार सवाल उठते रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में रहाणे 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा.
यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, IPL 2026 Highlights: जीत की पटरी पर लौटी सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया, क्लासेन-उनादकट चमके
आलोचना पर पलटवार करते हुए रहाणे ने कहा- जितनी सफलता मुझे मिली है, शायद लोग उससे जलते हैं. मैं इसकी चिंता नहीं करता. एक पारी से कुछ नहीं होता. मेरा इरादा सही था, लेकिन कभी-कभी लय नहीं मिलती.
उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें अलग तरह की बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं, लेकिन वह अपनी शैली में भरोसा रखते हैं. रहाणे को उम्मीद है कि मैं इस तरह खेल पाऊंगा. अच्छा है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, चाहे नेगेटिव हो या पॉजिटिव.
मैच की बात करें तो 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 161 रन पर सिमट गई. टीम एक भी 50 रन की साझेदारी नहीं कर सकी और 120/3 से 41 रन के भीतर सात विकेट गंवा दिए.
यह भी पढ़ें: 25 करोड़ी IPL खिलाड़ी हुआ अजीबोगरीब तरीके से रन आउट... क्रिकेट का ये नियम बना वजह, VIDEO
रहाणे ने हार के लिए पिच को जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने कहा, विकेट अच्छी थी. गेंदबाजों ने 10 ओवर के बाद शानदार वापसी की. एक समय SRH 250-260 की ओर बढ़ रही थी, लेकिन हमने उन्हें रोका.
रहाणे ने बताया KKR की टीम SRH से क्यों हारी
रहाणे ने गे कहा कि रन चेज में कैमरन ग्रीन का रनआउट टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. पहले छह ओवर हमारे लिए अहम थे. हमें एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, जो नहीं बन सकी. अब केकेआर को अगले हफ्ते अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो फाइट खेलनी हैं, जहां उनका सामना पंजाब किंग्स (6 अप्रैल) और लखनऊ सुपर जायंट्स (9 अप्रैल) से होगा.
aajtak.in