BCCI Central Contract: अभिषेक शर्मा को बीसीसीआई देगा जबरदस्त प्रदर्शन का इनाम... वरुण-हर्षित-नीतीश की भी बल्ले-बल्ले!

बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. बीसीसीआई कुछ खिलाड़ियों को कुछ रियायत दे सकता है, जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए पूरी तरह योग्य नहीं हैं.

Advertisement
Abhishek Sharma (Photo-Getty) Abhishek Sharma (Photo-Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का फैन्स को इंतजार है. पिछले साल 28 फरवरी को ही भारतीय टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी गई थी. लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अगले कुछ दिनों में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करेगा.

अभिषेक शर्मा समेत इन प्लेयर्स की होगी एंट्री!

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई इस बार धुरंधर अभिषेक शर्मा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दे सकता है, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अभिषेक को ग्रेड-सी में शामिल किया जा सकता है. अभिषेक ने भारत के लिए कुल 17 टी20 मैच खेले हैं. इनमें से 12 टी20 उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की निर्दिष्ट अवधि में खेले हैं, जो आमतौर पर अक्टूबर से सितंबर तक होती है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास... ट्रेविस हेड भी छाए, हैदराबाद-पंजाब मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं. इन दोनों को भी ग्रेड-सी में शामिल किया जा सकता है. 21 साल के नीतीश ने पांच टेस्ट और चार टी20 मैच खेले हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए चार वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं.

Advertisement

बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. लेकिन बोर्ड इस बार कुछ खिलाड़ियों को कुछ रियायत दे सकता है, जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए पूरी तरह योग्य नहीं हैं. उदाहरण के लिए हर्षित राणा. हर्षित राणा ने भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेला है.

हर्षित राणा, फोटो: (Getty Images)

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. बता दें कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया. हालांकि ईशान किशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. ईशान काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं.

बता दें कि BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. A+ कैटेगरी में फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह हैं. हालांकि रोहित, कोहली और जडेजा ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह के साथ इन तीनों को A+ ग्रेड में बरकरार रखा जा सकता है. वैसे A+ में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ियों को रखा जाता है जो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में खेलते हैं.

Advertisement

बता दें कि पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. बाद में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, यश दयाल, उमरान मलिक, विजयकुमार वैशाक और विद्वथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स को इस तरह मिलते हैं रुपये
ग्रेड A+- 7 करोड़ रुपये सालाना
ग्रेड A- 5 करोड़ रुपये सालाना
ग्रेड B- 3 करोड़ रुपये सालाना
ग्रेड C- 1 करोड़ रुपये सालाना

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट (2023/2024)

ग्रेड ए+
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.

ग्रेड ए
आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या.

ग्रेड बी
सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल.

ग्रेड सी
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »