'घमंडी हैं कोहली...', विराट को लेकर ये क्या बोल गए एबी डिविलियर्स? खोला सबसे बड़ा राज

आरसीबी के लिए एक साथ मैदान पर चौके-छक्के की झड़ी लगाने वाले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते रहे हैं. लेकिन हाल ही में कोहली को लेकर डिविलियर्स ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

Advertisement
कोहली को लेकर हुआ बड़ा खुलासा. (PHOTO: PTI) कोहली को लेकर हुआ बड़ा खुलासा. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

आईपीएल की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि इसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी आपस में मिलकर एक टीम के लिए खेलते हैं. ऐसे में कई साल साथ खेलने वाले इन खिलाड़ियों के बीच बॉन्ड भी जबरदस्त बन जाता है. 

आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी दोस्ती काफी पॉपुलर रही हैं. लेकिन इस लिस्ट में सबसे टॉप पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का नाम आता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं.

Advertisement

एक ही टीम के लिए साथ खेलते-खेलते विराट कोहली और डिविलियर्स मैदान के बाहर भी पक्के दोस्त बन गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब डिविलियर्स ने पहली बार विराट कोहली को देखा था तो उनकी सोच कोहली को लेकर बिल्कुल अलग थी.

हाल ही में एक पॉडकास्ट में एबी डिविलियर्स ने खुलकर बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें विराट कोहली बेहद घमंडी और मगरूर लगते थे. प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब डिविलियर्स से उनके पहले इंप्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए स्वीकार किया कि हां, और मुझे लगता है कि इस बात से विराट भी सहमत होंगे.

डिविलियर्स ने साफ किया कि उनका यह बयान पूरी तरह से गंभीर नहीं है. उन्होंने मजाकिए अंदाज में यह बात कही थी. उन्होंने समझाया कि 19, 20 या 21 साल की उम्र में विराट के अंदर कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा हुआ था.

Advertisement

विराट कोहली के इसी आत्मविश्वास को लोग अक्सर गलत समझ लेते थे. डिविलियर्स के मुताबिक उस उम्र में टॉप लेवल पर सफलता हासिल करने के लिए ऐसा खुद पर भरोसा होना बेहद जरूरी भी होता है.

वक्त के साथ कैसे बदला विराट का अंदाज?

एबी डिविलियर्स ने यह भी बताया कि जैसे-जैसे विराट उम्र में बड़े हुए और एक खिलाड़ी व इंसान के रूप में परिपक्व हुए, उनके स्वभाव में काफी बदलाव आया. शुरुआती दिनों में विराट के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ था, जिसके चलते उनका रवैया थोड़ा ज्यादा आक्रामक और ओवर-कॉन्फिडेंट नजर आता था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »