974 रन, 4 शतक... 1930 में ब्रैडमैन ने मचाया था ऐसा रनों का तूफान, आज तक नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

1930 में आज ही के दिन (22 अगस्त) ऑस्ट्रेलिया ने 'द ओवल' में इंग्लैंड को पारी से हराकर एशेज सीरीज अपने नाम की थी. इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे डॉन ब्रैडमैन, जिन्होंने सीरीज में 974 रन बनाकर ऐसा रिकॉर्ड कायम किया, जो आज तक नहीं टूटा है.

Advertisement
96 साल पहले सर डॉन ब्रैडमैन ने रचा था इतिहास (Photo: Getty/ National Museum of Australia) 96 साल पहले सर डॉन ब्रैडमैन ने रचा था इतिहास (Photo: Getty/ National Museum of Australia)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

22 अगस्त,1930 क्रिकेट इतिहास के उन खास दिनों में शामिल है, जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर एशेज सीरीज अपने नाम की थी. 'द ओवल' में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की और एशेज सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया.

इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे क्रिकेट के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन. उन्होंने पहली पारी में शानदार 232 रन बनाए. खास बात यह थी कि उस दौर में ब्रैडमैन के लिए 232 रन बनाना भी लगभग आम बात जैसा लगने लगा था.

Advertisement

पूरी सीरीज में ब्रैडमैन ने रनों का ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसे आज भी याद किया जाता है. उन्होंने पहले टेस्ट में 131 रन, दूसरे में 254 रन, तीसरे में 334 रन और 'द ओवल' में 232 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: विकेट लिया और फिर किया 'Gen-Z' सेलिब्रेशन, द‍िखाया ये ट्रेंड, रातोरात ये क्रिकेटर हुई VIRAL

इस सीरीज में डॉन ब्रैडमैन ने कुल 974 रन बनाए, जो आज भी किसी एक टेस्ट सीरीज में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस सीरीज में ब्रैडमैन ने 7 पारियों में 4 शतक जड़े थे.

ब्रैडमैन की इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को एशेज वापस दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी महानता की एक और मिसाल कायम कर दी. 1930 की यह एशेज सीरीज आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार सीरीज में गिनी जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs SL Test: सारांश जैन IN, कुलदीप यादव पर संकट! कोलंबो में किसे मिलेगा Playing 11 में मौका, टीम इंडिया के कोच ने बताया

टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (टॉप 5 खिलाड़ी)

  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 974 रन 
  • वॉली हैमंड (इंग्लैंड) – 905 रन 
  • मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) – 839 रन 
  • नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 834 रन 
  • विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 829 रन 

डॉन ब्रैडमैन के इंटरनेशनल टेस्ट आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर (1928-1948) केवल टेस्ट मैचों तक ही सीमित था.

  • मैच: 52
  • पारियां: 80
  • कुल रन: 6996
  • औसत: 99.94
  • उच्चतम स्कोर: 334
  • शतक: 29
  • अर्धशतक: 13
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »