Advertisement

आईपीएल 2026

वैभव का प्रहार, बुमराह लाचार! डफी-भुवी लाइन में… विराट के सामने आज सूर्यवंशी का अगला शिकार कौन?

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST
  • 1/7

फिर वही गुवाहाटी का बारसापारा स्टेडियम… और फिर वही वैभव सूर्यवंशी का ‘दे दनादना’ अंदाज..? शुक्रवार को आईपीएल में एक बार फिर नजरें टिकी होंगी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के बल्लेबाज पर, जिसके सामने अब रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का गेंदबाजी जत्था खड़ा होगा और सवाल सिर्फ एक है, ‘बेबी बॉस’ को रोकेगा कौन? (Photo, PTI)
 

  • 2/7

यहीं मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी.जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सूर्यवंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए थे- न डर, न दबाव, सिर्फ हमला. अब उसी पिच पर आरसीबी के जैकब डफी की रफ्तार, सुयश शर्मा की फिरकी और भुवनेश्वर कुमार की स्विंग उनका इंतजार कर रही है. (Photo, PTI)

  • 3/7

Rajasthan Royals इस सीजन सबसे खतरनाक बल्लेबाजी यूनिट बनकर उभरी है और इसकी सबसे बड़ी वजह है यशस्वी जायसवाल–वैभव सूर्यवंशी की तूफानी ओपनिंग जोड़ी. दोनों शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोलते हैं, जिससे विपक्षी टीम बैकफुट पर चली जाती है. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 4/7

सूर्यवंशी की खासियत सिर्फ शॉट्स नहीं, बल्कि उनका बेखौफ माइंडसेट है. पहली गेंद से ही मैच का टोन सेट करना. यही वजह है कि RCB के गेंदबाजों के लिए पावरप्ले सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है. (Photo, PTI)

  • 5/7

दूसरी ओर आरसीबी की बैटिंग भी संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली भले टी20 इंटरनेशनल से दूर हो चुके हों, लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए बड़ा हथियार है.(Photo, PTI)

  • 6/7

तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं. चेन्नई के खिलाफ 50 और हैदराबाद के खिलाफ 61 रन उनकी लय का सबूत हैं. कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 7/7

मुकाबले का असली ट्विस्ट

मैच का असली रोमांच सूर्यवंशी vs RCB बॉलिंग अटैक में छिपा है. अगर ‘बेबी बॉस’ ने एक बार फिर पावरप्ले में आग लगा दी, तो मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही तय हो सकता है.लेकिन अगर RCB के गेंदबाज उन्हें जल्दी रोकने में सफल रहे, तो मुकाबला पूरी तरह पलट सकता है. (Photo, PTI)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement