धनबाद के टुंडी में 24 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और मुख्यमंत्री या विधायक जयराम महतो से बात कराने की मांग करने लगा. फोन पर विधायक से बातचीत के बाद युवक नीचे उतर आया. पुलिस ने लोगों से ऐसे जोखिम भरे कदम न उठाने की अपील की है.