देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. अस्पतालों, बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने को कहा गया है. लोगों से धूप और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील भी की गई है.