उत्तर प्रदेश में अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बलरामपुर की सभा में योगी ने अखिलेश को भी अयोध्या से नामांकन करने की चुनौती दी. उन्होंने राम मंदिर, माफिया राज और विपक्ष की भाषा पर भी निशाना साधा. वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भागवत कथा में शामिल होने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करने पर अखिलेश से सवाल किए.