यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पांच से अधिक अहम ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया है. उनके मुताबिक, निशाने पर रियाद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सऊदी अरामको की यानबू सुविधा और राबिग तेल रिफाइनरी समेत कई हवाई अड्डे और सैन्य ठिकाने थे. हालांकि, सऊदी अरब ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. संभावित नुकसान और ऊर्जा आपूर्ति पर असर को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.