उत्तर प्रदेश के रामपुर में महिला सुरक्षा के दावों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. गंज थाना क्षेत्र के खटकान मोहल्ले में 7 अक्टूबर को एक महिला के साथ कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने मारपीट की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं.