कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर चल रहे विवाद के बीच सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सखावत मेमोरियल स्कूल पहुंचने को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.