पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार राज्य सरकार आधिकारिक रूप से पश्चिम बंग दिवस मना रही है. इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. 20 जून के ऐतिहासिक महत्व को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में राज्य की विरासत, विकास और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी जाएगी. साथ ही कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी जाने की तैयारी है.