वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज और बाब अल मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्तों पर संकट गहरा गया है. जहाजों पर हमले, हूतियों की बढ़ती पकड़ और सऊदी तेल पाइपलाइन बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है. विशेषज्ञों ने लंबे व्यवधान की स्थिति में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर पार जाने की आशंका जताई है. इसका असर महंगाई और सोमवार के शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है.