पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें ज्यादा मौके देने की वकालत की है। सहवाग के मुताबिक, वैभव की बल्लेबाजी की सोच उनसे मिलती है और वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते हैं।