भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक 'लाइव हार्ट' पहुंचाया. ग्रीन कॉरिडोर, RPF, पुलिस और मेडिकल टीम के समन्वय से 229 किमी का सफर तय हुआ, जिसके बाद सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया. इस पहल को भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.