क्या उत्तर प्रदेश का 2027 विधानसभा चुनाव सिर्फ योगी आदित्यनाथ बनाम अखिलेश यादव तक सीमित रहेगा, या इस बार असली लड़ाई 6 करोड़ महिला वोटरों पर होगी? यूपी में करीब 13.39 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 6.09 करोड़ से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। यानी कुल वोटरों का लगभग 45.46%। यही वजह है कि अब हर पार्टी महिलाओं को अपने सबसे बड़े चुनावी समीकरण के तौर पर देख रही है..