उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का थाईलैंड से साझा किया गया वीडियो विवाद की वजह बन गया है. वीडियो में वह मगरमच्छ का मांस खाते नजर आ रहे हैं. साथ ही विदेश यात्रा के लिए जरूरी अनुमति लेने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. महापौर मुकेश टटवाल ने कहा है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. नियमों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.