पश्चिम बंगाल में तृणमूल पार्टी कार्यालय से 100 से अधिक आधार कार्ड और सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय निवासी बरामद सामान को सुरक्षित रखने के लिए मौके पर पहुंचे और इस मामले की सूचना बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने को दे दी गई.