आंध्र प्रदेश के तिरुपति में सुभद्र नाम के शख्स ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए गांव-गांव जाकर एक-एक रुपये के सिक्के जुटाए. उन्होंने कुल 6,000 रुपये जमा किए और सिक्कों से भरा थैला लेकर नामांकन दाखिल करने चुनाव कार्यालय पहुंचे. उनका यह अनोखा तरीका चर्चा में है.