टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना की चश्मदीद सलमा शेख का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में गोलियों की आवाज को दिवाली के पटाखे समझ लिया था. सलमा के मुताबिक, हमलावर बेहद दुबला-पतला दिखाई दे रहा था. उधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और हमलावरों के साथ दूर बैठकर साज़िश रचने वालों को भी जल्द पकड़ा जाएगा.