सूरत के डिंडोली में सावन के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भोजपुरी गाने बजने और कलाकारों के डांस से विवाद खड़ा हो गया. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने डांस के तरीके पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया. बढ़ते हंगामे को देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम बंद करा दिया और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक आयोजनों की मर्यादा को लेकर चर्चा शुरू हो गई.