भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले 10 दिनों में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर संभावित प्रतिबंधों को लेकर फैसला ले सकते हैं. संबंधित अमेरिकी कानून के तहत 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का विकल्प है, जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. हालांकि, गोर ने कहा कि ये उपाय किसी एक देश को निशाना नहीं बनाते. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द प्रगति की उम्मीद भी जताई.