हिंदूजा हॉस्पिटल विवाद के बाद पैपराजी ने सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. सुपरस्टार ने भी नाराजगी भुलाकर कैमरों के सामने पोज दिए और हल्के-फुल्के अंदाज में माहौल संभाला. वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामसी पैदिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बाद वे राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं