फिल्म रामायण के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेत्री साई पल्लवी अपने सादगी भरे अंदाज से छा गईं. बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में वह हल्की गुलाबी टिशू सिल्क साड़ी पहनकर पहुंचीं. साड़ी पर चांदी की जरदोजी और बारीक कढ़ाई ने उनके लुक को शाही अंदाज दिया. हल्की जूलरी, घुंघराले बाल और बिना ज्यादा मेकअप वाला लुक उनके पहनावे को खास बना रहा था. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा बटोर रहे हैं.