स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर के हाईटेक गांव थरौली में करीब एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली गई. 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 200 से 250 युवाओं ने तिरंगे को कंधों पर थामकर हिस्सा लिया. रास्ते में लोगों ने फूलों की बारिश और मिठाइयों से यात्रा का स्वागत किया. पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाली. आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य शहीदों को याद करना और युवाओं में देशभक्ति जगाना है.