रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। पुतिन ने कहा कि मोदी लगातार संघर्ष खत्म करने की बात उठाते हैं और उनके पास सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान के “अच्छे विचार” हैं।