अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब समुद्री व्यापार पर भी दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के अनुसार हूती समूह की चेतावनियों के बाद भारत और चीन की ओर आ रहे दो तेल टैंकरों ने अपना निर्धारित मार्ग बदल दिया. इस घटनाक्रम के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई.