राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एसआईटी ने जांच तेज कर दी है. जांच एजेंसी ने आरोपियों के रिश्तेदारों समेत करीब 200 लोगों को नोटिस जारी किए हैं. दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी है, जबकि मामले की गूंज संसद तक पहुंच चुकी है. जांच का दायरा अयोध्या के बाहर रहने वाले लोगों तक भी बढ़ाया गया है.