दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, आंदोलन के दौरान कार्रवाई करने वालों पर जवाबदेही तय हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें. राहुल गांधी का कहना है कि ये मांगें देशभर के छात्रों की ओर से उठाई जा रही हैं.