देश में 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल 7 रुपये तक और CNG 6 रुपये महंगी हो चुकी है. अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच आम आदमी पर महंगाई का दबाव बढ़ा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद रहने से वैश्विक तेल-गैस सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.