पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह मुकाबला स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पिंकटोबर अभियान को समर्पित किया है. खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भी गुलाबी रिबन पहनकर मुहिम का समर्थन किया. मैच में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी. शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट झटके, जबकि बेन डकेट ने शानदार अर्धशतक लगाया.